बड़ा हादसा चलते प्लेन के अंदर से इमरजेंसी दरवाजा खोला और यात्री बहार कुदा 231 यात्री थे प्लेन में
बड़ी खबर चेन्नई से है जहां पर चेन्नई के एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, मिली जानकारी के अनुसार शारजाह से चेन्नई आई एयर अरेबिया की फ्लाइट जब टैक्सी वे पर थी तो से एक आदमी अचानक प्लेन की इमरजेंसी खिड़की से बाहर कूद गया, बताया जा रहा है कि यात्री को घबराहट और उल्टी हो रही थी, और इमरजेंसी गेट से कूदने से पहले उसने प्लेन के अंदर भी उल्टी की थी, और इसी बेचैनी के चलते खराब तबीयत के कारण वह हड़बड़ाहट के अंदर उसने यह खौफनाक कदम उठाया और इमरजेंसी दरवाजे से प्लेन के बाहर कूद गया इसके बाद सुरक्षा एजेंसी में हड़कंप मच गया हालांकि गनीमती यह रही की बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई क्योंकि प्लेन में 231 यात्री सवार थे, हालांकि सुरक्षा एजेंटीयों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।