बीकानेर हनी ट्रैप का सनसनीखेज मामला।
बीकानेर में ब्लैकमेलिंग जबरदस्ती वसूली वह हनी ट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, मामले में एडिशनल चीफ जुडिशयल मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद गंगा शहर थाना पुलिस ने दो सगी बहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थीया सीमा स्वामी ने कोर्ट में मामला पेश करके बताया कि हनुमानगढ़ टाउन की मूल निवासी, और हाल में बीकानेर के धोबी तलाई में रह रही 2 सगी बहनों सुमन और उर्फ मुस्कान और शबनम उर्फ सिमरन ने उसके बेटे दीपक को इंस्टाग्राम के जरिए अपने जाल में फसाया और फिर लाइव इन रिलेशनशिप में रखकर उसका मानसिक व आर्थिक शोषण शुरू कर दिया परिवार के अनुसार आरोपियों ने खुद के गर्भवती होने का झूठा दावा कर शादी का दबाव बनाया और ₹500000 की मांग की डरे हुए परिवार में अपने गहने गिरवी रखकर यह रकम चुकता की।
आरोप है की ब्लैकमेलिंग का यह है मामला यहीं नहीं रुका और साल 2021 से अब तक आरोपियों ने फोनपे पेटीएम और नगद से करीब 15 लाख रुपए वसूल कर लिए रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 26 फरवरी 2026 की रात्रि आरोपी कुछ गुंडो के साथ प्रार्थया के घर में घुसे और लाठी डंडों से हमला करके तोड़फोड़ की परिवार को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील फोटो वीडियो और दस्तावेजों के आधार पर झूठे मुकदमे में फसाने के नाम पर लगातार डराया प्रार्थया ने आरोप यह भी लगाया कि उसने गंगा शहर थाना एसपी और आईजी को कई बार मामले की शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आखिर में न्यायालयने मामले संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए अब गंगा शहर थाना पुलिस पूरे नेटवर्क और ब्लैकमेलिंग के इस खेल की गहनता से जांच कर रही है।