June 22, 2026

बीकानेर सड़क दुर्घटना में दो की मृत्यु 4 घायल हुए

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

Bikaner News ATN/बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। दुर्घटना में 2 युवकों की मौक़े पर ही मृत्यु की खबर है । वह एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिनको इलाज हेतु पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर से महेर जैन के परिवार के लोग पैदल कोडमदेसर के दर्शन करने जा रहे थे और 23 वर्षीय युवक महीर जैन उनके पीछे मोटरसाइकिल पर चल रहे थे, और इस दौरान सामने से आ रही है एक तेज रफ्तार बाइक ने जैन की बाइक को टक्कर मारी और दोनों बाईको की आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज और जबरदस्त थी की उनके आगे चल रहे परिवार के लोग भी चपेट में आ गए और घायल हो गए इस भीषण दुर्घटना मेंमिहिर जैन (23 वर्ष) और दूसरी बाइक पर सवार घनश्याम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया,

दौरान वहां से गुजर रहे बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी रमाकांत शर्मा और मनोज किराडू ने इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने बिना समय गंवाए तड़प रहे चारों घायलों को अपनी निजी गाड़ी में डाला और तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *