June 10, 2026

काशी नगरी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग।

0
IMG_20260610_132101.jpg

बड़ी खबर इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जुड़ी हुई है मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में एक और नया कीर्तिमान जुड़ने वाला है, काशी नगरी में दुनिया का सबसे बड़ा और ऊंचा शिवलिंग स्थापित होने वाला है, शिव थीम पर बनने वाले अर्बन पार्क में यह शिवलिंग स्थापित होगा। जिसकी लागत करीब 100 करोड रुपए आने की संभावना है वाराणसी के भेलूपुर जलकल विभाग के 20 एकड़ की भूमि पर ये पार्क बनेगा. शासन की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है. अगले 8-9 महीनों में शिव थीम पार्क दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के साथ बनकर तैयार भी हो जाएगा.

शिवलिंग में महत्वपूर्ण यह है कि इसके अंदर चारों ओर घूमने का रास्ता, लेजर लाइट बच्चों के लिए आकर्षण झूले ओपनआर्ट गैलरी वह फूड कोर्ट होगी, इसमें काशी के पद्म पुरस्कार हस्तियों का उल्लेख भी किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *