आम आदमी को फिर लगा महंगाई का झटका बढ़ गए दाम
आज जून का महीना शुरू हो चुका है और पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है और सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया है कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹53 .50 पैसे तक की बढ़ोतरी कर दी है इसके अलावा 5 किलो वाले सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए हैं राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 3113 रुपए 50 पैसे में मिलेगा जो कि पहले 3071 रुपए 50 पैसे में मिलता था यानी सिलेंडर अब ₹42 महंगा हो गया है वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 53 रुपए 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम में भी ₹11 की बढ़ोतरी की गई है राहत की बात यह है कि घर में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है आपके शहर में इसका पुराना रेट भी लागू होगा