आम आदमी को महंगाई का झटका फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के भाव
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते भारत में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसकी वजह से आम आदमी को महंगाई की मार का सामना करना पड़ रहा है देश में लगातार तीसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, आज पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत ₹99.51 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल के दामों में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी नई कीमत ₹92.49 प्रति लीटर हो गई है।