बीकानेर कार जलाकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले बदमाशों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
बीकानेर शहर में खुलेआम कार जला कर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालकर अपनी गैंग चमकाने की कोशिश करने वाले बदमाशों को पुलिस ने कुछ घंटे में ही गिरफ्तार करके हवा निकाल दी ।
खुद को मोनू गेग का सदस्य बताकर यह सिर्फ ट्रेलर है फिल्म आगे दिखाएंगे लिखकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले चार शातिर बदमाशों को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के सख्त और कड़े रूप के बाद व्यास कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई में चारों को गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार पूरा मामला आपसी रंजिश और पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है खुद को मोनू गैंग का गुर्गा बताने वाले इन बदमाशों ने एक गली में खड़ी कार पर लाठी डंडों से हमला उसमें तोड़फोड़ की की और फिर उसको आग के हवाले कर दिया घटना का खौफनाक वीडियो इन बदमाशों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया इसके बाद इलाके में आम नागरिकों में दहशत फैल गई वीडियो वायरल होने के बाद साइबर सेल और व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी विक्रम तिवारी की टीम तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल ते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपियों को घेराबंदी करके राउंडअप कर लिया ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरि सिंह उर्फ जीतू सिंह ललित नायक श्री राम उपाध्यक्ष नारायण उर्फ अजय के रूप में हुई थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से कार में तोड़फोड़ आगजनी और मुख्य गैंग लीडर के बारे में पूछताछ की जा रही है और हर तरह से पुलिस बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके नेटवर्क में और कितने युवक शामिल है जो इस तरह की रील बनाकर समाज में डर पैदा करना चाहते हैं बीकानेर पुलिस की इस सुपरफास्ट कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर भाईगिरी का डर दिखाने वालों की फिल्म अब हवालात में शुरू हो चुकी है