May 24, 2026

बीकानेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा

0
IMG_20260524_115204.jpg

बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का पर्दा पास करते हुए वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चार मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी 23 वर्षीय  प्रकाश नायक और सर्वोदय बस्ती निवासी 27 वर्षीय रामचंद्र को गिरफ्तार किया है पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बीकानेर शहर के अलग-अलग क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे की आदत से ग्रसित है और नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की गई मोटरसाइकिल में तीन चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिल बरामद की है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस को अन्य वारदात में भी आरोपियों की शामिल होने की जांच कर रही है कार्रवाई करने वाली टीम में थाना अधिकारी घीरेंद्र सिंह एएसआई रेवंत राम हेड कांस्टेबल हेतराम कांस्टेबल संपत लाल वह संजय शामिल है मामले में कांस्टेबल संपत लाल की विशेष भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *