बीकानेर पुलिस ने 500 के नकली नोट छापते हुए चार को पकड़ा
बीकानेर की श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है डूंगरगढ़ थाना इलाका क्षेत्र में चार युवकों को नकली नोट छपते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर होटल सांवरिया सेठ में यूवकों ने कमरा ले रखा था एवं कमरे में ही प्रिंटर के द्वारा नकली नोट छापने का काम कर रहे थे युवकों से पांच ₹500 के 156 नकली नोट पुलिस ने जप्त किए साथ ही दो प्रिंटर एक कट्टर और नोट में धागे के रूप में लगाए जाने वाली चमकीली टेप छोटा कटर वह रबर बैंड जप्त किए हैं।
युवकों की पहचान आडंसर बांस निवासी एवं होटल सांवरिया सेठ के संचालक आशीष पुत्र किशनलाल ब्राह्मण नारायण पुत्र कालूराम ब्राह्मण ,हेमासर निवासी श्यामलाल पुत्र पुना राम मेघवाल पुदलसर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके फर्द बनाई है एवं कोर्ट गेट थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा पुलिस द्वारा कार्यवाही करने वाली टीम में एएसआई पवन शर्मा कांस्टेबल पुनीत कुमार अशोक नरेंद्र कैलाश शामिल रहे पुलिस अब यह जानकारी जुटाना में जुटी है कि आरोपी अब तक बाजार में कितने लाख रुपए के जाली नोट चला चुके हैं