अनोखी शादी 95 साल का दूल्हा 90 साल की दुल्हन।

Bikaner News ATN/हम लोग अभी तक तो यह जानते हैं कि लिव इन रिलेशनशिप वेस्टर्न कल्चर है। ये भारतीय सभ्यता नहीं है लेकिन डूंगरपुर का ये जोड़ा पिछले 70 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है और इनके बेटे पोते भी हैं। अब ये 95 साल की उम्र में शादी कर रहे हैं।
राजस्थान के डूंगरपुर शहर के गलंदर गांव में 95 वर्षीय रामा भाई, और 90 साल की जीवली देवी ने अपनी लंबी प्रेम यात्रा को शादी में बदल दिया 70 वर्ष तक दोनों लिव इन में रहे, अब जाकर उन्होंने एक शानदार विवाह समारोह किया। इस जोड़े के चार बेटियां वह चार बेटे हैं यह शादी समारोह बच्चों के समर्थन से किया गया इस शादी में तीन पीढियां शामिल हुई