होटल में चल रहा था गंदा काम पुलिस ने छापेमारी करके तीन को गिरफ्तार किया
देह व्यापार की घटना हनुमानगढ़ जंक्शन से है जहां पर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है वर्ताअधिकारी मीनाक्षी के निर्देशन में पुलिस ने छापेमारी करके दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपीय सरस्वती मंडल पुरानी आबादी श्रीगंगानगर हरीश राणासर चुरु होटल मैनेजर, पूजा शर्मा ढिल्लों कॉलोनी हनुमानगढ़ के हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन में बस स्टैंड के नजदीक होटल रॉयल में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की मामले को लेकर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सूचना पर यह कार्रवाई की गई टीम में एएसआई गायत्री एएसआई इकबाल पठान समेत 8 पुलिस कर्मी शामिल रहे।