बीकानेर 18 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
बीकानेर के नोखा इलाका क्षेत्र से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, नोखा क्षेत्र के जेगला गांव में खेत की भूमि में एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे में लटका हुआ मिला, इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और गांव में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची युवक के शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में लिख लिया और मामले की जांच शुरू की, मृतक युवक की पहचान नरसिंह राम आयु 18 वर्ष पुत्र रामेश्वर लाल के रूप में हुई, परिजनों को खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया, और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, नोखा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, आखिरकार युवक ने कम उम्र में ऐसा खौफनाक कम क्यों उठाया इसकी जांच कर रही है,
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की ओर से दी जाने वाली लिखित रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि युवक के मानसिक तनाव या किसी पारिवारिक विवाद के एंगल का पता लगाया जा सके।