बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मारपीट की घटना रेजिडेंट ने कार्य बहिष्कार किया।
बीकानेर संभाग और बीकानेर जिले का सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम में एक बार फिर देर रात्रि के समय मारपीट की घटना के बाद चर्चा में है अस्पताल में सवेरे की तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी, इसके बाद अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि दुर्घटना में घायल, युवती को अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद रेजिडेंट डॉक्टर सीटी स्कैन कमरे में पहुंची इस दौरान घायल युवती भी वही पहुंच गई इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में गर्मा गर्मी का माहौल हो गया, और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया आरोपीय है कि युवती ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद उन्हें चोट लगी घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर में हड़कंप मच गया और अस्पताल का स्टाफ एक जगह इकट्ठा हो गया सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन मोहब्बत तनावपूर्ण हो गया वरिष्ठ चिकित्सकों ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत करने की कोशिश की,
इस घटना के बाद शनिवार की सुबह रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी जिसके बाद व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई, और कई जरूरी सेवाएं भी बाधित हो गई, चिकित्सकों ने अपनी मांग में कहा है कि जब तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होती वह कार्य पर नहीं लौटेंगे। फिलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वह समझाइश में जुटी हुई है