बीकानेर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु घायल।
दुखद सड़क दुर्घटना की खबर नोखा थाना क्षेत्र से है जहां पर नागौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई घटना में तीन लोगों की मोके पर मृत्यु हो गई,जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है बताया जा रहा है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों मृतक बीकानेर के निवासी हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है फिलहाल पुलिस दुर्घटना के प्रमुख कारण की जांच में जुटी हुई है।