May 7, 2026

बीकानेर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापेमारी करके कई लोगों को पकड़ा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर पुलिस लगातार अनेतिक गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है पिछले दिनों बीकानेर के कोतवाली थाना पुलिस कोर्ट गेट थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी कर के अनैतिक गतिविधियां संचालित करने वालों को पकड़ा है इसी कड़ी में बीकानेर के सदर थाना पुलिस ने भी एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी करके कई लोगों को गिरफ्तार किया है ।

बताया जा रहा है कि सदर थाना पुलिस ने नगर निगम के पास एक रेस्टोरेंट पर छापेमारी की कार्रवाई की, तो वहां पर हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके पर से बाहरी राज्यों से आए दो महिलाओं और दो पुरुषों को मौके से पकड़ा, साथ ही रेस्टोरेंट मैनेजर को भी हिरासत में लिया है ।

जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में बाहरी लोगों को ठहराया गया था, जिसमें एक पुरुष व महिला असम के बताए जा रहे हैं जबकि दूसरा पुरुष व महिला हरियाणा और झारखंड के बताए जा रहे हैं, पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से सखी केंद्र पहुंचाया है, वही रेस्टोरेंट मैनेजर और दोनों पुरुषों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *