बीकानेर बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है आरोपीय है कि हथियारों से लेकर लैस होकर आरोपी लगातार दो दिनों तक एक परिवार को अपना निशाना बना रहे हैं, आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर भारी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।
जानकारी के अनुसार गंगा शहर के राजीव नगर वार्ड नंबर 24 के रहने वाली ललिता देवी पत्नी मनोज गोयल ने गंगा शहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है पीड़िता के अनुसार शाम को करीब सात आठ बजे के बीच कुछ हथियार सहित लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली गलौज शुरू कर दी और जमकर तोड़फोड़ की इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी बदमाशों का आतंक यही नहीं रुका अगली रात को आरोपी फिर से गाड़ियों में सवार होकर घर के बाहर आकर जमकर हंगामा किया ललिता देवी और उनके परिवार को चेतावनी दी कि उनको जान से मार देंगे लगातार दो दिनों तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे परिवार को डरा कर रख दिया पीड़िता की शिकायत पर गंगा शहर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमित रिजवान ताहिर मलावत प्रवीण सियोता और अरुण सहित पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है इस मामले की जांच अशोक कुमार को सुपुर्द की है फिलहाल पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करके और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जानलेवा हमले के पीछे मुख्य कारण क्या था