बीकानेर पुलिस ने 13 जुआरी और सटोरीयो को गिरफ्तार किया।
बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा अवैध सट्टा जूआ कारोबारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस ने नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त इलाके में राजेंद्र पेट्रोल पंप के पीछे एक मकान में बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर चल रहे सट्टे के अड्डे पर छापा मार कर तेरा लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।
कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में गठन की गई टीम को इस सट्टे के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सब इंस्पेक्टर सुखराम की टीम ने योजना बनाकर तीसरी मंजिल पर छापेमारी की पुलिस की अचानक हुई इस छापेमारी पर से मौके पर हड़कंप मच गया और भागने की कोशिश कर रहे 13 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया पुलिस ने मौके से खाई वाली करने वाले फतेह मोहम्मद सहित सट्टा लगाने वाले 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹17000 नगदी और सट्टे के काम आने वाले उपकरण बरामद किए हैं सबसे बड़ी खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में जोधपुर का एक युवक भी शामिल है पुलिस को शक है कि इस सट्टा गिरोह का नेटवर्क बीकानेर जिले से बाहर भी फैला हुआ है रिहायशी क्षेत्र में हुई इस प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय सट्टा कारोबारी में डर का माहौल है थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अब पकड़े गए सभी आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड जांच कर रही है इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में कौन-कौन बड़े नाम शामिल है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज नायक मोहनपुरा बास फतेह मोहम्मद मुख्य आरोपी कोजाराम नायक इंदिरा कॉलोनी निवासी भवानी शंकर भार्गव हरिराम मंदिर के पास निवासी इक़बाल तेली कानपुर बस्ती निवासी प्रकाश सोनगरा हरिराम जी के मंदिर के पास का निवासी डालचंद भाट वार्ड नंबर 24 निवासी बबलू वाल्मीकि हरिजन बस्ती निवासी ईश्वर वाल्मीकि हरिजन बस्ती निवासी राजूराम नायक मनयाना गांव गणेश नायक करणी नगर निवासी मुस्लिम सिद्दीकी जोधपुर निवासी बजरंग गोयल वार्ड नंबर 24 निवासी को गिरफ्तार किया