April 28, 2026

बीकानेर नाबालिग को बहला फुसलाकर भागा ले जाने का मामला दर्ज हुआ।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर भागा ले जाने का मामला बीकानेर शहर के नोखा थाना क्षेत्र से है परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है परिजनों ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 25 अप्रैल की रात्रि को परिवार के साथ खाना खाकर घर की छत पर सो रही थी जब अगली सुबह परिजन जागे तो किशोरी अपने बिस्तर पर नहीं मिली आसपास और घर में तलाश करने पर उसके पैरों के निशान भारतमाला रोड की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

परिजनों ने देशनोक निवासी युवक छोटू राम ढोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का परिवादी के घर और पड़ोस में पहले से ही आना जाना था किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसको बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद जब परिजनों को किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो अंत में मामला थाने में दर्ज करवाया।नोखा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस के टीम आरोपी को पकड़ने और नाबालिग की दस्तयाब  के लिए  तकनीकी साक्ष्य की मदद ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *