बीकानेर अस्पताल ले जाते समय पुलिस कस्टडी से मारपीट का आरोपी फरार हुआ दिखाई देने पर दिए गए नंबरों पर सूचित करें।
बीकानेर मारपीट का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने का मामला बीकानेर के कोर्ट गेट थाना इलाके से है पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी गायब हो गया, अब सभी थाना इलाके में आरोपी की तलाश की जा रही है, घटना मंगलवार की सुबह 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है, मामले को लेकर कोर्ट गेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात्रि को मारपीट के एक आरोपी आजाद उर्फ कलवा को गिरफ्तार किया गया था, जिसका मेडिकल मुआयना करने के लिए पुलिस आरोपी को थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जा रहे थे उसी समय आरोपी अचानक पुलिसकर्मी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया, और गलियों के रास्ते भागता हुआ गायब हो गया, इसके बाद सभी थाने में अलर्ट किया गया और नाकाबंदी करवाई गई आरोपी की तलाश की जा रही है, पुलिस आरोपी के घर पर भी पहुंची, अब मारपीट के अलावा पुलिस से फरार होने का मामला और दर्ज होगा। जिसकी अलग से कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने आजाद उर्फ कलवा जाति सिंधी मुसलमान निवासी हुसैनी मस्जिद के पीछे, चौखुटी फाटक के पास मेघवालों का मोहल्ला पुलिस थाना कोर्ट गेट शहर बीकानेर हुलिया क्रीम कलर की टी-शर्ट और काले कलर की लोअर पहन रखी है, जिसकी हाइट 5 फुट 6 इंच है मुंह पर हल्की दाढ़ी है। जो कहीं पर दिखाई दे तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत पुलिस को सूचित करें,
थानाधिकारी कोटगेट के मोबाइल नंबर 8963055555,0151-2226126