बीकानेर 47 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र से है, घटना 27 अप्रैल की बाल बाड़ी स्कूल के नजदीकी है। इस संदर्भ में मृतक के भाई गिरिराज जोशी ने बताया कि उनके भाई गोकुल जोशी पुत्र लाभुराम आयु 47 वर्ष निवासी बलवाड़ी स्कूल के नजदीक गंगा शहर ने अपने घर के नजदीक फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर जांच में मृत् घोषित होने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया मामले की जांच ASI वीर बलराम कर रहे हैं।