मौसम विभाग का बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ।
इन दोनों देश में मौसम का अजीब ही रूप नजर आ रहा है कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादलों की आवा जाई और फिर अचानक बारिश बदलते मौसम ने लोगों को हैरान कर रखा है दिल्ली से लेकर उत्तर भारत और पूर्वी भारत तक मौसम का यही रूप देखने को मिल रहा है कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है यह सिलसिला 4 अप्रैल को भी जारी रहने वाला है जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है ।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल से यूपी बिहार दिल्ली समेत 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से यह अपील भी की गई है कि वह सतर्क रहें बिना वजह बाहर निकलने से बचे मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रह सकता है जिससे बारिश का असर और तेज हो जाएगा ।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार उत्तराखंड हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेशराजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज हवा बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का खतरा है पूर्वी भारत यानी बिहार झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के कुछ भागों में 6-8अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राज. में कहीं-कहीं जबकि पश्चिमी राज. में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/आंधी/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज करी गयी
राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुर के कोटड़ा में 32.0 मिमी दर्ज की गयी
