मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट आज का।
राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है और मानसून से आने से पहले प्री मानसून बारिश का दौर शुरू है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिशदर्ज की गई है, जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से अधिक की गिरावट देखने को मिली है, मौसम विभाग के अनुसार करीब 10 जिलों से अधिक में बारिश हुई है सबसे अधिक 66 मीमी बारिश सीकर जिले के मलसीसर मैं दर्ज की गई है मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है इनमें,जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ शामिल हैं