June 17, 2026

बीकानेर अपने ससुराल आए 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

आत्महत्या की घटना बीकानेर के नोखा क्षेत्र के रायसर गांव की रोही से है जहां पर अपने ससुराल आए 30 वर्षीय युवक ने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली रहा चलते लोगों की सूचना पर नोखा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक के शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में भिजवाया, युवक की मृत्यु की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, नोखा थाना पुलिस के अनुसार युवक की पहचान भवानी सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र नवल सिंह निवासी खिंदासर कोलायत बीकानेर के रूप में हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसारभवानी सिंह सोमवार-मंगलवार को अपनी पत्नी को उसके पीहर (ससुराल रायसर गांव) छोड़ने के लिए आया हुआ था। ससुराल में कुछ समय रुकने और बातचीत करने के बाद उसने परिजनों से कहा कि उसे किसी जरूरी काम से जोधपुर जाना है। यह कहकर वह ससुराल से निकला था, लेकिन वह जोधपुर नहीं पहुंचा और बुधवार सुबह रायसर गांव की सुनसान रोही में उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *