बीकानेर रेल पटरी के पास मिला युवक का शव
बीकानेर अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला बीकानेर के नागणेची क्षेत्र से है जहां पर मंगलवार की रात्रि को रेल की पटरी के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, प्रथम दृष्टि में मामला ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु होने का मालूम पड़ता है,
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि को 1:30 के बाद सूचना मिली कि की नागणेची रोड पर घडसीसर क्षेत्र में एक युवक का शव रेल पुत्री के बीच पड़ा है , सूचना मिलने पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असाहय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे साथ ही कोटगेट थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई, और पुलिस की निगरानी में मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों की जांच के बाद तक मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है मृतक ने नीले रंग की टीशर्ट में लोअर पहन रखा है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है,