June 17, 2026

बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में ठहरा था विदेशी नागरिक मामला दर्ज।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहरने पर संचालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया है सीआईडी के इस्पेक्टर हरीश खडगावत के अनुसार सब इंस्पेक्टर भोम सिंह की ओर से कोटगेट थाना पुलिस को यह रिपोर्ट दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जूनागढ़ के सामने सब्जी मंडी के पास स्थित अग्रवाल गेस्ट हाउस में एक विदेशी नागरिक को बिना सूचना ठहराया गया गेस्ट हाउस की ओर से विदेशी नागरिक से संबंधित सी फॉर्म नहीं भरा गया जो आप्रवासन और विदेशी अधिनियम का उल्लंघन है ।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है होटल धर्मशाला गेस्ट हाउस या अन्य किसी भी जगह पर विदेशी नागरिक को ठहरने के संबंध में सीआईडी को सूचना देना जरूरी है जिसके लिए सी फॉर्म भरकर ऑनलाइन भी जमा कराया जाना आवश्यक है ऐसा नहीं करने पर विदेशी अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए संबंधित के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *