बीकानेर नाबालिग को बहला फुसलाकर भागा ले जाने का मामला दर्ज हुआ।
नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर भागा ले जाने का मामला बीकानेर शहर के नोखा थाना क्षेत्र से है परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है परिजनों ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 25 अप्रैल की रात्रि को परिवार के साथ खाना खाकर घर की छत पर सो रही थी जब अगली सुबह परिजन जागे तो किशोरी अपने बिस्तर पर नहीं मिली आसपास और घर में तलाश करने पर उसके पैरों के निशान भारतमाला रोड की ओर जाते हुए दिखाई दिए।
परिजनों ने देशनोक निवासी युवक छोटू राम ढोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं रिपोर्ट के अनुसार आरोपी का परिवादी के घर और पड़ोस में पहले से ही आना जाना था किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसको बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद जब परिजनों को किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला तो अंत में मामला थाने में दर्ज करवाया।नोखा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है पुलिस के टीम आरोपी को पकड़ने और नाबालिग की दस्तयाब के लिए तकनीकी साक्ष्य की मदद ले रही है।