बीकानेर कार और बाइक की टक्कर में एक की मृत्यु तीन घायल।
बीकानेर के नोखा रोड पर आज मंगलवार को उदारामसर और गंगा शहर के बीच एक अल्टो कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्ती की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया मृतक की पहचान हितेश शर्मा निवासी उदारामसर आयु 25 वर्ष के रूप में हुई ।
टक्कर के बाद मौके पर राहगीर की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर भिजवाया दुर्घटना में बाइक को टक्कर मारने वाली ऑटो कार में सवार तीन लोगों को गंभीर चोट लगी है तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया और यातायात शुरू करवाया दुर्घटना की खबर मिलते ही हितेश के परिवार में कोहराम मच गया उदारामसर से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू की कर दि।