June 12, 2026

बीकानेर पुलिस की तुरंत कार्रवाई सोना चोरों को पकड़ा मुंबई से ।

0
IMG_20260612_195841.jpg

Bikaner News ATN/बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 72 घंटे में ही पर्दा पास कर दिया है, और दो लोगों को गिरफ्तार किया है, कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस की टीम ने दोनों को मुंबई के बोरीवली से गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया एक आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी राजू मंडल उर्फ शांतनु मंडल आयु 28 वर्ष है वही दूसरा आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी सुभरात अली उर्फ सोबरात उम्र 40 वर्ष, है पुलिस ने दोनों के पास से 75.50 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया है,इसमें राजू मंडल खडग़ावतों की गली में जुगल जोड़ी डाई कटिंग सेन्टर में काम करता है इस बड़ी कार्रवाई में कोतवाली थाने से थानाधिकारी सविता डाल,सउनि राकेश मीना,हैड कानि संदीप कुमार,कानि लीलाधर,साइबर सैल के सउनि दिलीप सिंह शामिल रहे। इसमें राकेश मीना,संदीप कुमार व लीलाधर की भूमिका विशेष रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *