बीकानेर चौखुटी क्षेत्र में मामूली सी बात को लेकर माहौल गर्म हुआ आमने-सामने हुए लोग पुलिस ने शांत किया मामला।
बीकानेर के चोखुटी क्षेत्र में सोमवार को उसे समय तनाव बन गया जब दो गुटों के युवक एक छोटी सी बात पर आपस में झगड़ा करने लगे विवाद की शुरुआत सिगरेट पीने के तरीके और उसे पर की गई टोका टोकी से हुई जिसे कुछ मिनट में हिंसक रूप ले लिया मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सिगरेट को लेकर हुई गाली गलौज मारपीट तक पहुंच गई और देखते-देखते दोनों गुटों के लोग झगड़ने लगे मोहल्ले माहौल तनावपूर्ण हो गया इस झगड़े की वजह से बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें में बंद कर दी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीओ सिटी अनुज डाल और नया शहर थाना अधिकारी रोहित चौधरी और कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल पुलिस टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत किया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते हस्तक्षेप करने से मामला शांत हो गया पुलिस के अनुसार मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है सीओ सिटी अनुज डाल के अनुसार पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है ताकि झगड़ा भड़काने वाले मुख्य चेहरों की पहचान की जा सके