June 15, 2026

बीकानेर साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करोड़ों की ठगी का पर्दा पास किया।

0
IMG_20260613_150408.jpg

बीकानेर के साइबर थाना पुलिस ने, साइबर डांगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है और बंगला नगर निवासी, साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक फर्जी फर्म बनाकर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया और उसे खाते में करोड़ों का संदिग्ध लेनदेन किया। साइबर पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा की जानकारी के अनुसार बंगला नगर निवासी चंपालाल सोनी उर्फ कालू 28 वर्ष पुत्र माणक चंद सोनी साइबर ठगी गिरोह के लिए बैंकिंग नेटवर्क उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा था और पूरे देश में आरोपी के खिलाफ करीब 30 शिकायत दर्ज हुई है

आरोप यह है कि आरोपी फर्जी फर्म का बैंक अकाउंट खुलवाया और इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया, साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने 1 अप्रैल से 19 मई के बीच इस खाते में 2 करोड़ 48 लाख रुपए की राशि इस खाते में जमा हुई जिसकी वजह से जांच एजेंसियां अलर्ट हुई और उनका ध्यान इस खाते की ओर गया इसके बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को  राउंडअप किया। और पूछताछ में आरोपी ने अपना आरोप कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *