ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मृत्यु हुई।
बीकानेर शहर के पवनपुरी क्षेत्र में आर्य हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से, मृतक व्यक्ति के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात्रि 11:45 की बताई जा रही है जब आर्य हॉस्पिटल के पास मधुबन पार्क के नजदीक रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, मृतक व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 39 निवासी प्रवीण कुमार आयु 61 वर्ष पुत्र हर चरण दास के रूप में हुई है