बीकानेर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे बदमाश।
बीकानेर शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, लगातार हो रही इस घटनाक्रम से आमजन में डर का माहौल है, बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि अस्पताल में इलाज करवा रहे मरीज पर भी बदमाशों ने हमला बोलने की कोशिश की, बुधवार देर रात्रि को पीबीएम अस्पताल में घटित हुई घटना, ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है ताजा मिली जानकारी के अनुसार,मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती स्थित गली नंबर 18 में सोमवार को लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। इस घटना में मुकेश विश्नोई नामक युवक के पैर में गोली लग गई थी, जिसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जानकारी में आया है कि बुधवार देर रात की कुछ संधि के प्रकार के युवक हथियारों के साथ पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पर पहुंच गए , और घायल युवक तक पहुंचाने की कोशिश करने लगे लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सावधानी के चलते बड़ा हादसा टल गया वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार युवकों के पास हथियार भी थे जिसकी वजह से दहशत का माहौल हो गया, सुरक्षा कर्मियों को यूवको की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी, सूचना मिलते ही दोनों क्षेत्र के थाना टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई, और घायल मुकेश को इतिहास के तौर पर सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया गया फिलहाल पुलिस सीसीटीवी जांच कर रही है ताकि युवको की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद चर्चा का माहौल बना हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।