बीकानेर खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक मचा हड़कंप 25 लोगों को ।
बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है शुक्रवार रात्रि नया शहर थाना पुलिस ने अभियान चला कर खुलेआम शराब पी रहे लोगों के खिलाफ अचानक सर्जिकल स्ट्राइक कर दी पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रशिक्षु आईपीएस और थाना अधिकारी रोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चुंगी चौकी और कृष्णा पेट्रोल पंप के नजदीक के क्षेत्र में वहां खुलेआम में बैठकर शराब पी रहे करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया स्थिति यह थी कि पकड़े गए लोगों की संख्या इतनी थी कि पुलिस को थाने ले जाने के लिए बस बुलानी पड़ी सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई का शहर वासियों ने खुलेआम स्वागत किया है लेकिन साथ ही प्रशासन के सामने एक गंभीर मुद्दा भी उठाया कि स्थानीय लोगों का कहना की शहर में रात्रि 8:00 बजे के बाद शराब की दुकान बंद होने के नियम खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है क्योंकि शराब ठेका बंद होने के बाद भी विंडो और अन्य तरीकों से शराब आसानी से बेची जा रही है लोगों का कहना है कि जब रात्रि 8:00 बजे के बाद बिकने वाली अवैध शराब पर रोक नहीं लगेगी तब तक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पूरी पाबंदी नहीं लग सकेगी ।
पुलिस अधिकारी में स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर गस्त बढ़ाई जाएगी साथ ही निर्धारित समय के बाद शराब बेचने वालों ठेकेदारों की सूची तैयार की जा रही है जिन पर आबकारी विभाग के साथ मिलकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।