April 15, 2026

बीकानेर रोड पर फाटे के पास, पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG_20260414_231840.jpg

बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड के उदारामसर फाटे के पास एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है युवक का शव गोचर भूमि में एक पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ मिला, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा क हो गई घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सामाजिक सेवा संस्थान खादिम खिदमतगार सोसायटी वह असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है

गंगाशहर पुलिस थाने के परमेश्वर सुथार, हरसुखराम और रामनिवास सहित टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है, पुलिस मृतक के पास मिले सामान और उसकी कद काठी और हुलये के अनुसार उसके पहचान के प्रयास कर रही है, पूरा खुलासा पोस्टमार्टम और पहचान के बाद ही होगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *