बीकानेर व्यक्ति पर लोहे की राड से हमला किया अस्पताल में इलाज हेतु ले जाएगा।
बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति पर लोहे की रोड से हमला करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सड़क पर भवन निर्माण सामग्री बिक्री होने के कारण आपसी विवाद हो गया जिसकी वजह से एक होटल व्यवसाई बुरी तरीके से घायल हो गए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोहे की राड से हमला करने वाले पिता पुत्र को राउंडअप किया।
मामला नया शहर थाना क्षेत्र के स्वामियों का मोहल्ला का है जहां पर हरि हेरिटेज के पास सड़क पर बजरी और निर्माण सामग्री बिखरी हुई थी, होटल व्यवसाई भवन संचालक संजय व्यास ने पड़ोसी देवकिशन मुंदड़ा वह उनके बेटे को बजरी किनारे करने के लिए कहा था की रास्ता अवरुद्ध न हो, और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में माहौल गर्म हो गया, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार देवकिशन मून्दड़ा और उनके बेटे ने आव देखा न ताव और लोहे की रॉड निकालकर संजय व्यास के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में संजय व्यास बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया
मामले की सूचना मिलते ही नया शहर थाना से पुलिस की टीमों के पर पहुंची और स्थिति तनाव पूर्ण देखते हुए पिता पुत्र को हिरासत में लिया, और थाने ले गई, इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है