बीकानेर नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई स्मेक सहित आरोपी को पकड़ा।
बीकानेर शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है उसे पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ स्मेक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीईओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के टीम ने रायसर रोड मोहल्ले में संदिग्ध की निगरानी शुरू की और सूचना मिलने पर पुलिस की टीम में योजना बनाकर छापेमारी की और विक्रम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी विक्रम बिश्नोई के कब्जे से 5 ग्राम स्मेक बरामद हुई इसके साथ पुलिस ने बिक्री से कमाई 4000 रुपए भी पुलिस ने मौके से जप्त किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है वह यह इसमें कहां से लेकर आया और क्षेत्र में उसके ग्रहाक कौन हैं इसकी जांच कर रही है पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीकानेर की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने के लिए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा।