May 8, 2026

बीकानेर नहरबंदी को लेकर खबर

0
IMG-20250817-WA0045.jpg

बीकानेर की जनता पिछले 1 महीने से लगातार नहर बंदी से पानी की कमी से जूझ रही है जिसको लेकर अब आने वाले दिनों में जल्द ही नहरबंदी से शहर वासियों को राहत मिल जाएगी खबर के अनुसार 10 मई के बाद एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की समस्या से निजात मिलने की संभावना है इंदिरा गांधी नहर में रख रखाव के लिए की गई नहरबंदी अपने निर्धारित समय पर पूरी होने की संभावना है इस बारे में जलदाय विभाग के अनुसार आम आदमी को 11 म ई से नहरबंदी से छुटकारा मिलने सकता है 14 मई से बीकानेर शहर को पहले की तरह हर रोज पानी मिलना शुरू हो जाएगा जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण राजेश पुनिया के अनुसार बीकानेर में जारी नहरबंदी 10 मई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाप्त हो जाएगी  विभाग ने इंदिरा गांधी नहर अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित कर आगामी जल आपूर्ति व्यवस्था तय कर ली है विभाग के अनुसार 14 -15 मई तक जिले के सभी क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचाना संभावित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *