June 7, 2026

मौसम विभाग का आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी।

0
IMG_20260607_151624.jpg

राजस्थान में गर्मी के चलते बारिश का दौरा चालू है मौसम विभाग के अनुसार नवीनतम मौसम जानकारी यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में मेघ गर्जन वह हल्की बरसात तथा पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं में मेघगर्जन  वह हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई सर्वाधिक वर्षा वनस्थली टोंक में 93.5 मिली दर्ज की गई सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जालौर में तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस टोंक में दर्ज किया गया ।

राज्य में आगामी दिनों की मौसम जानकारी राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक दिन जारी रहने की संभावना है ततपश्चात पूर्वी राजस्थान में स्थान पर मध्यम दर्जे का मेधगर्जन तथा हल्की बारिश की संभावना है पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आठ से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने वह कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना है राजस्थान मौसम के अपडेट हेतु धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *