बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई चलती बस में से नगदी सहित युवक को दबोचा।
बड़ी खबर इस वक्त एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर है जानकारी के अनुसार बीकानेर में एसीबी की टीम लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने लुणकरनसर क्षेत्र में एक रोडवेज बस को रुकवा कर एक युवक को 30 लाख रुपए की नगदी राशि के सहित दबोच है और उसे गिरफ्तार किया है, यह बड़ी कार्रवाई एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई एसीबी के एडिशनल एसपी आशीष कुमार व सीआई इंद्र कुमार की टीम द्वारा युवक को लोक परिवहन की बस से उतर गया, पूरा मामले में नकली खाद बीज से जुड़ा बताया जा रहा है, और यह जुगल किशोर बिश्नोई युवक इस मामले में उगाई कर रहा था, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मामले में युवक जुगल किशोर के कुछ रिश्तेदार भी सामने आ रहे हैं और गुजरात से जुड़ी एक खाद बीज उर्वरक फर्म से जुड़ा बताया जा रहा है,
रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों पहले सीकर में श्रीगंगानगर के कृषि विभाग कर्मचारी पर उगाई के आरोप लगने के बाद पूरा मामला सुर्खियों में आया है इस मामले में एसीबी बीकानेर को शिकायत मिली इसके बाद लूणकरणसर में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। अब तक इस कार्रवाई के अंतर्गत एक करोड़ 25 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं।