May 16, 2026

थाने के माल खाने में अचानक चली गोली हेड कांस्टेबल के सिर में लगी।

0
IMG-20250817-WA0045.jpg

बड़ी घटना इस वक्त अलवर जिले के मुंडावर पुलिस थाने से है जहां पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ी घटना घटित हो गई जब थाना के माल खाने क्षेत्र में अचानक गोली चलने से माल खाना इंचार्ज हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गई गोली उनके सिर में लगने से थाना क्षेत्र में अपरा तफरी मच गई मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया थाने में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी गोली की आवाज सुनकर माल खाने की तरफ दोड़े तो हरपाल सिंह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके सांसें  चल रही थी घटना करीब दोपहर में 12:00 बजे की बताई जा रही है शुरुआती जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह माल खाने में रखे हथियारों की जांच और सही करने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान अचानक एक पिस्तौल से फायर हो गया और गोली लगने के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी तो अन्य पुलिसकर्मी तुरंत माल करने की ओर दौड़े वहां पहुंचने पर हरपाल सिंह गंभीर हालत में जमीन पर पड़े थे उनके स्टाफ के पुलिस कर्मियों ने बिना देर किए उनको तत्काल मुंडावर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शुरुआती उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें बहरोड के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया अस्पताल के सूत्रों के अनुसार घायल हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *