दिल दहला देने वाली वारदात अंधविश्वास के चलते मासुम बच्चे की बलि चढ़ाई
अंधविश्वास की खौफनाक वारदात राजस्थान के पाली जिले से है जहां तंत्र-मंत्र करने के नाम पर एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या का कर दी गई आरोपी युवक बच्चे का परिचत बताया जा रहा है पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि उसकी शादी नहीं हो रही थी और एक तांत्रिक ने उसे नरबलि देने पर विवाह होने का झूठा झांसा दिया था घटना गुरुवार को सोजत सिटी क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई पुलिस के अनुसार आरोपी मदरसे से घर लौट रहे एक मासूम बच्चे को बहला फुसलाकर कर अपने साथ जंगल में ले गया वहां पर उसने पहले बच्चे के हाथ पैर बांधे धे फिर तंत्र क्रिया करने के बाद धारदार हथियार से उसका गला काट दिया इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया सोजत पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से ग्रसित था जांच में सामने आया है कि करीब दो साल पहले भी उसने गांव में एक भैंस के पांडे का गला काट दिया था इसके इसके अलावा उस पर एक गोवंश का गुप्त अंग काटने का आरोप भी है