April 16, 2026

बीकानेर लूट की घटना के दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लूट की घटना के दूसरा आरोपी भी पुलिस के पकड़ में आ गया है ।

पुलिस की टीम ने इस घटना में शामिल नागौर निवासी किशोर जाखड़ को डिटेन कर लिया है बताया जा रहा है कि दुलाराम व किशोर बचपन के साथी हैं दोनों ने अपनी उधारी चुकाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया ।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दुलाराम द्वारा किशोर को किए गए इशारे के आधार पर शक हुआ और पूछताछ में दुलाराम ने इस बात को कबूल कर ली पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दुलाराम जब रुपए लेकर बैंक से बाहर निकाला तो उसने किशोर को फोन कर सूचना दी थी और साजिश के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए किशोर ने रूपयों से भरा बैग लूट लिया।

जानकारी में बता दे की मंडी की दुकान नंबर 13 में संचालित फर्म बृजमोहन   बृजवलभ के मुनीम दुलाराम एसबीआई बैंक से रुपए लेकर दुकान की तरफ आ रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार उसी के गांव के दोस्त किशोर जाखड़ ने उसके हाथ से 4.30 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया जब मुनीम दुलाराम को पुलिस ने सख्ती से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो वह आखिर टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दि उसने बताया कि युवकों को हायर किया था आरोपी करीब 6 महीने पहले ही नौकरी पर लगा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *