April 16, 2026

बीकानेर देर रात्रि युवक की हत्या

0
IMG_20260411_133118.jpg

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रामपुरा बस्ती इलाके में शनिवार रात्रि को एक हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पारिवारिक और आपसी विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ ही घंटे में संदिग्धों को हिरासत  में ले लिया है मृतक की पहचान जय सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 7 रामपुरा बस्ती के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह पिछले काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था इस की वजह परिवार की कलह  बताया जा रहा है ससुराल पक्ष के लोगों के साथ लंबे समय से उसका विवाद चल रहा था आरोप है कि इसी रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने जय सिंह पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी करके इस मामले में चार संदिग्धो को राउंडअप किया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पूरी तरीके से पारिवारिक और आपसी रंजिश का मामला नजर प्रतीत हो रहा है हिरासत में लिए गए लोगों से थाने में पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की कड़ी  शामिल अन्य चेहरों का पर्दाफाश किया जा सके इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *