June 17, 2026

बीकानेर पुलिस का नशा तस्कर पर अटैक अवैध संपत्ति पर चलाए बुलडोजर।

0
IMG_20260617_150809.jpg

बीकानेर पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा माफिया और नशा बेचने वालों व नशा तस्करों खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज भी बीकानेर में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम ने, बीकानेर शहर के भूटटो का बास में अटैक करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई जमीन और पक्के निर्माण पर बुलडोजर चला कर पूरी तरह जमीन दोज कर दिया, इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया, यह कार्रवाई मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र और स्थानीय व्रत पुलिस अधिकारियों ने भूटटो के बास निवासी कुख्यात नशा तस्कर जग्गू उर्फ शकील के यहां की,पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जग्गू उर्फ शकील लंबे समय से बीकानेर शहर और ग्रामीण अंचल के युवाओं को स्मैक, एमडी (ड्रग्स) और अन्य घातक मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का मुख्य सरगना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *