बीकानेर पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद बेटी ने आत्महत्या की।
आत्महत्या की हैरान करने वाली घटना बीकानेर के बज्जू क्षेत्र से है जहां पर चक 3 बीजीएएम (ए) में मंगलवार सुबह 11 बजे एक दर्दनाक घटना घटित हुई मिली जानकारी के अनुसार पिता की हार्ट अटैक मृत्यु के बाद बेटी ने पिता का सब देखकर खेत की डिग्गी में छलांग लगा दी, लोगों ने कूद कर तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन बेटी की जान नहीं बचाई जा सकी,
मामले को लेकर पवन गोदारा ने बताया – चाचा पतराम गोदारा सोमवार शाम को बज्जू कस्बे में नवनिर्माण मकान पर गए थे। वे रात्रि को को वहीं रुके हुए थे। मंगलवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि वे मकान में अचेत पड़े हैं। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
*शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया है।* * मृत्यु की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुबह 11 बजे शव घर लाया गया।* *पिता की मौत का सदमा बेटी ऋतु गोदारा (22) बर्दाश्त नहीं कर सकी। घर के पास खेत में फार्म पोंड में छलांग लगा दी। परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।* * लोगों ने ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।*