June 10, 2026

बीकानेर दो  बाईको की आमने-सामने टक्कर में दो की मृत्यु एक घायल।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई, हादसा स्टेट हाईवे 3 पर नूर कर फाटे के नजदीक हुआ, हादसे में एक युवक व एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक  महिला घायल हो गई जिसको इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जामसर थाना अधिकारी रवि कुमार के अनुसार दुर्घटना चांद सिंह पेट्रोल पंप के नजदीक घटित हुई इस संदर्भ में मोतीगढ़ निवासी गोपी किशन मामला दर्ज करवाया है और जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई जेठाराम बाइक पर गांव की तरफ आ रहे थे उसके साथ पूनम वह उनका भांजा अजय पुत्र लखन भी सवार थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार मारी की जेठाराम और अजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको इलाज हेतु पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *