May 25, 2026

बीकानेर नहर में मिले युवक युवती के शव एक दूसरे से बंधे हुए थे हाथ।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर के लूणकरणसर थाना इलाके में मल्कीसर -पिपरा गांव में रविवार रात्रि एक युवक और युवती के संदिग्ध स्थिति में लापता होने के बाद सोमवार को उन दोनों के शव नहर  से बरामद होने के बाद  इलाके में सनसनी फैल गई ।

पुलिस के अनुसार पिपरा निवासी सुमन पुत्री ओमप्रकाश गवारिया और मुकेश पुत्र कालूराम गवारिया निवासी सिंगर सूरतगढ़  घर से गायब थे दोनों के मोबाइल फोन नेशनल हाईवे 62 पर मलकीसर  नहर पुलिया के नजदीक मिले इसके बाद पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान शुरू किया करीब दोपहर 12:00 बजे दोनों के शव नेशनल हाईवे 62 से लगभग 100 मीटर दूर से नहर में मिले पुलिस के अनुसार दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मालूम हो रहा है फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है अधिकारियों के अनुसार परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार के पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *