बीकानेर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
बीकानेर के सुजानदेसर क्षेत्र में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार सुजानदेसर क्षेत्र में घर के एक कमरे में युवक झूलता हुआ मिला सूचना मिलने पर खादिम खिदमतगार सोसाइटी वह असाहय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची और गंगा शहर थाना से सवाई सिंह जी की टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की पुलिस की निगरानी में युवक के शव को नीचे उतार कर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों द्वारा जांच करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया मृतक युवक की पहचान मूलचंद पुत्र गंगाराम आयु 43 वर्ष निवासी सांखला गली सुजानदेसर के रूप में हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।