May 25, 2026

बीकानेर नहर में डूबने से युवक की मृत्यु कोडमदेसर दर्शन करने गया था

0
IMG-20250817-WA0060.jpg

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में शोभासर फिल्टर प्लांट के नजदीक शनिवार को नहर में नहाने के दौरान डूबे हुए युवक का शव रविवार को की सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया युवक अपने दो दोस्तों के साथ कंडोमदेसर क्षेत्र से घूम कर लौट रहा था तभी रास्ते में नहर किनारे  नहाते समय यह है दर्दनाक घटना घटित हो गई घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में शोक की लहर छा गई ।

जानकारी के अनुसार माता रेल कॉलोनी बीकाजी फैक्ट्री के पीछे निवासी विक्रम सिंह 28 पुत्र चंद्र सिंह शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कंडोमदेसर मंदिर में दर्शन करने गया था वहां से वापसी करते समय तीनों दोस्त शोभासर फिल्टर प्लांट के नजदीक से गुजर रही नहर के किनारे रुक गए गर्मी की वजह से तीनों दोस्त नहर  के ठंडे पानी में नहाने उतरे और इस दौरान नहाते समय विक्रम का पैर फिसलने के कारण अचानक गहरे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया दोस्तों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वह देखते-देखते आंखों के सामने गहरे पानी में चला गया घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम साथ में खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से शनिवार की दोपहर देर रात  तक विक्रम की तलाश  की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता मिली नहीं रविवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और रेस्क्यू टीम को नहर में एक शव तैरता दिखाई दिया जिसको क्रेन और रसी की सहायता से बाहर निकल गया घटनास्थल पर मौजूद बीछवाल थाने के एएसआई गोपाल मीणा ने मृतक के शव की पहचान विक्रम सिंह के रूप में होने के बाद उसको तुरंत पीबीएम अस्पताल अस्पताल में डॉक्टरों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने इस संदर्भ में मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *