मौसम विभाग ने तेज गर्मी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया
पिछले 24 घंटे के दौरान घटित मौसम की जानकारी राज्य में कहीं-कहीं में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 11.1 मिलीमीटर दर्ज की गई सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में तथा न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया ।
राज्य के आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है आगामी तीन से चार दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है 9 मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब दर्ज होने सहित हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है जोधपुर संभाग वह आसपास के क्षेत्र में आज से आगामी तीन से चार दिन तेज धूल भरी हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की प्रबल संभावना है। 11 मई से शेखावाटी क्षेत्र और भरतपुर संभाग में कहीं की मध्यम दर्जे का मेंघ गर्जन व हल्की की बारिश की संभावना है ।